कोलकाता सिटी

कोट्टी का दीपावली प्रीति सम्मेलन उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न

राज्य मंत्री उमेश राय, विधायक विजय ओझा सहित कई गणमान्य हस्तियां हुईं शामिल, 300 सदस्यों ने लिया भाग

Ravi

कोलकाता : चैम्बर ऑफ टेक्सटाइल ट्रेड एंड इंडस्ट्री (कोट्टी) की ओर से चैम्बर सभागार में दीपावली प्रीति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य मंत्री उमेश राय, विधायक विजय ओझा, पूर्व पार्षद मीना देवी पुरोहित एवं सुनीता झंवर तथा वरिष्ठ अधिवक्ता पारस कोचर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चैम्बर अध्यक्ष महेंद्र जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए व्यापारियों के हितों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्री देवेंद्र कुमार बोथरा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राज्य में औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास की संभावनाओं पर विचार रखे।

राज्य मंत्री उमेश राय ने कहा कि राज्य में भयमुक्त वातावरण में लोग त्योहार मना रहे हैं और सरकार उद्योगों के विकास के लिए प्रयासरत है। विधायक विजय ओझा ने भी ‘भय आउट, भरोसा इन’ का संदेश दिया। पूर्व अध्यक्ष मुरारीलाल खेतान एवं विजय कुमार विनायकिया ने शुभकामनाएं दीं।

बड़ाबाजार थाना प्रभारी पी.एस. रंधावा भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। आयोजन में लगभग 300 सदस्यों ने अल्पाहार का आनंद लिया। लकी ड्रॉ के विजेताओं को चांदी के सिक्के उपहार में दिए गए। कार्यक्रम की सफलता में बिनोद केडिया, आशीष झुनझुनवाला, धर्मेन्द्र सेठ, प्रभु शंकर लोहिया, राधेश्याम बुधिया एवं विकास लाखोटिया का विशेष योगदान रहा।

SCROLL FOR NEXT