बंद प्रसिद्ध रेस्तरां की tasvir 
कोलकाता सिटी

महानगर में रेस्टोरेंट बंद होने से बांग्लादेशियों के सामने बढ़ी परेशानी

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर के मिर्जा गालिब स्ट्रीट में हुए अग्निकांड के बाद मार्क्विस स्ट्रीट इलाके में गेस्ट हाउस और होटलों के बंद होने से पहले ही बांग्लादेश से आने वाले पर्यटकों और मरीजों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। अब खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामले में नगर निगम की ओर से कई नामी रेस्टोरेंट और स्वीट्स की दुकानों के फूड लाइसेंस निलंबित किए जाने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। होटल-गेस्ट हाउस के बाद रेस्टोरेंट बंद होने से बढ़ी परेशानी रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों के बंद होने से स्थानीय कारोबारियों के साथ-साथ बांग्लादेश से आने वाले पर्यटकों को भी लजीज व्यंजन मिलने में काफी परेशानी हो रही है। कोलकाता आने वाले कई बांग्लादेशी पर्यटक इलाज और मेडिकल ट्रीटमेंट के सिलसिले में महानगर के विभिन्न इलाकों में ठहरते हैं। ऐसे में होटल और गेस्ट हाउस के बाद आसपास के रेस्टोरेंट बंद होने से उनके लिए भोजन की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो रहा है। एक बांग्लादेशी पर्यटक ने कहा, "हम मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए यहां आते हैं। एक के बाद एक होटल और रेस्टोरेंट बंद होने से काफी परेशानी हो रही है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए, ताकि दूसरे देश से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।" टूर एंड ट्रैवल्स कारोबार पर भी पड़ रहा असर टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसाय से जुड़े कई व्यापारियों का कहना है कि होटल और गेस्ट हाउस बंद होने से पहले ही कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब रेस्टोरेंट और स्वीट्स की दुकानों पर कार्रवाई से स्थिति और खराब हो रही है। उनका कहना है कि कोलकाता आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए होटल, भोजन और अन्य सुविधाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में लगातार प्रतिष्ठानों के बंद होने से दूसरे देशों के नागरिकों के बीच कोलकाता को लेकर गलत संदेश जा सकता है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ ऐसी व्यवस्था भी की जाए, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों और मरीजों को आवश्यक सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

SCROLL FOR NEXT