कोलकाता सिटी

Kolkata : गरियाहाट फ्लाईओवर के मरम्मत को मिली हरी झंडी

महानगर के 3 फ्लाइओवर की मरम्मत करना चाहता है HRBC

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महानगर के 3 फ्लाइओवर एजेसी बोस फ्लाईओवर, पार्क स्ट्रीट और गरियाहाट फ्लाईओवर की मरम्मत HRBC करना चाहता है। स्वास्थ्य जांच में इसके लिए सुझाव आये हैं। इस संबंध में फाइलें राज्य सचिवालय में भेजी गई हैं। गरियाहाट के लिए अनुमोदन मिल गया है। जल्द ही इसका काम शुरू हो जायेगा।

एचआरबीसी के सेक्रेटरी ने बताया गरियाहाट फ्लाईओवर की मरम्मत की जायेगी। इसके लिए इसे कुछ दिनों तक पूरी तरह बंद रखना पड़ेगा। इस प्रक्रिया में हमलोग आगे बढ़ रहे हैं। तारीख अभी तय नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर पार्क स्ट्रीट और एजेसी बोस फ्लाईओवर के लिए नवान्न से अनुमोदन आते ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया जायेगा।

शहर के ट्रैफिक सिस्टम के लिए बहुत जरूरी 

इन तीनों फ्लाइओवर की मरम्मत शहर के ट्रैफिक सिस्टम के लिए बहुत जरूरी मानी जा रही है, क्योंकि ये कोलकाता के सबसे व्यस्त इलाकों को आपस में जोड़ते हैं। एचआरबीसी के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गरियाहाट फ्लाईओवर के नीचे भारी संख्या में हॉकर्स हैं। दुकानें हैं। यहां मरम्मत कार्य के लिए चरणबद्ध् तरीके से हाॅकर्स को स्थानांतरित करना होगा, तभी मरम्मत कार्य किया जा सकता है।

सेकेंड हुगली ब्रिज पर एचआरबीसी का विशेष फोकस

हावड़ा कोलकाता को जोड़ने वाला सेकेंड हुगली ब्रिज की मरम्मत का काम जारी है। यह अब तक का सबसे बड़ा मरम्मत कार्य हो रहा है। एचआरबीसी सेकेंड हुगली ब्रिज के मरम्मत कार्य पर फोकस कर रहा है। इसके लिए कई बार ब्रिज पर वाहनों का आवागमन कई घंटे के लिए पूरी तरह से बंद किया जा चुका है।

मुख्य बातें

करोड़ों खर्च होने का अनुमान

अनुमोदन की स्थिति

●मरम्मत से जुड़ी फाइल राज्य सचिवालय भेजी जा चुकी है। प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

●गरियाहाट फ्लाईओवर का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

वर्तमान स्थिति :

●फ्लाईओवर की सड़क पर कई जगहों पर परतें उखड़ गयी हैं।

SCROLL FOR NEXT