फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

लगातार पांचवी साल कोलकाता सबसे सुरक्षित शहर

एनसीआरबी ने जारी की रिपोर्ट

 कोलकाता : केंद्र सरकार के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता एक बार फिर देश के सबसे सुरक्षित शहर के रूप में उभरा है। यह लगातार पांचवां साल है जब कोलकाता ने यह उपलब्धि हासिल की है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति एक लाख की आबादी पर अपराध दर के मामले में कोलकाता अन्य बड़े महानगरों की तुलना में काफी आगे है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रति एक लाख आबादी पर कोलकाता में अपराध दर 93.7 दर्ज की गई है, जो देश के प्रमुख महानगरों में सबसे कम है। वहीं, दिल्ली में यह दर 1824.5, मुंबई में 380.4, चेन्नई में 526.3, सूरत में 1377.7, लखनऊ में 1083.1 और जयपुर में 1202.3 रही।इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोलकाता ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कोलकाता में वर्ष 2022 में कुल 12,213 अपराध दर्ज किए गए थे। वर्ष 2023 में यह संख्या घटकर 11,843 हो गई थी, लेकिन वर्ष 2024 में अपराध के मामलों में हल्की वृद्धि दर्ज की गई और कुल 13,219 मामले सामने आए। इसके बावजूद अपराध दर अन्य महानगरों की तुलना में काफी कम रही। एनसीआरबी की इस रिपोर्ट ने एक बार फिर कोलकाता को देश के सबसे सुरक्षित महानगर के रूप में स्थापित किया है।

SCROLL FOR NEXT