कोलकाता सिटी

कोलकाता नगर निगम चुनाव : 209 वार्डों के आरक्षण का ड्राफ्ट जारी

Neha Singh

12 वार्ड SC के लिए आरक्षित

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कोलकाता नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल नगरपालिका चुनाव (सीटों का आरक्षण) नियम, 1994 के तहत दक्षिण 24 परगना के जिला मजिस्ट्रेट एवं निर्धारित प्राधिकारी अभिषेक कुमार तिवारी, IAS ने आरक्षण संबंधी ड्राफ्ट आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कोलकाता नगर निगम में कुल 209 वार्ड हैं और सभी 209 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आरक्षण का विवरण प्रकाशित किया गया है। ये सभी परिसिमन में गठित नये वार्ड के अनुसार है।
ड्राफ्ट के अनुसार कोलकाता नगर निगम के निम्नलिखित 12 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किए गए हैं— 006, 028, 031, 052, 075, 126, 144, 154, 158, 197, 200 और 201। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं किया गया है।

SC महिलाओं के लिए 4 वार्ड

SC आरक्षित वार्डों में से 4 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें— 006, 052, 144 और 197 शामिल हैं। ST महिलाओं के लिए भी कोई वार्ड आरक्षित नहीं किया गया है।

बड़ी संख्या में सामान्य वर्ग की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

ड्राफ्ट में सामान्य श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए भी बड़ी संख्या में वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इनमें 001, 004, 008, 011, 014, 017, 020, 023, 026, 030, 034, 037, 040, 043, 046, 049, 053, 056, 059, 062, 065, 068, 071, 074, 078, 081, 084, 087, 090, 093, 096, 099, 102, 105, 108, 111, 114, 117, 120, 123, 127, 130, 133, 136, 139, 142, 146, 149, 152, 156, 160, 163, 166, 169, 172, 175, 178, 181, 184, 187, 190, 193, 196, 202, 205 और 208 शामिल हैं।

आपत्ति-सुझाव के लिए दो सप्ताह का समय

आदेश में कहा गया है कि यह आरक्षण का ड्राफ्ट है। इस पर संबंधित लोगों से आपत्ति या सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। ड्राफ्ट जारी होने की तारीख यानी 16 िसतम्बर से दो सप्ताह के भीतर प्राप्त होने वाली आपत्तियों और सुझावों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद आरक्षण की अंतिम प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ऐसे में कोलकाता नगर निगम के आगामी चुनाव की तैयारी में यह आदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आरक्षण के कारण कई वार्डों में संभावित उम्मीदवारों की चुनावी रणनीति प्रभावित हो सकती है।
SCROLL FOR NEXT