सांकेतिक तस्वीर  
कोलकाता सिटी

कोलकाता नगर निगम चुनाव: 209 वार्डों के आरक्षण का ड्राफ्ट जारी

Rambalak

कोलकाता : आगामी कोलकाता नगर निगम चुनाव को लेकर सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दक्षिण 24-परगना के जिला मजिस्ट्रेट एवं पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विहित प्राधिकारी अभिषेक कुमार तिवारी, आईएएस ने बुधवार को आरक्षित सीटों से संबंधित आदेश का प्रारूप जारी किया।
जारी प्रारूप के अनुसार कोलकाता नगर निगम में कुल 209 वार्डों में पार्षदों का चुनाव होना है। इनमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों का निर्धारण किया गया है।

प्रारूप में अनुसूचित जाति के लिए 006, 028, 031, 052, 075, 126, 144, 154, 158, 197, 200 और 201 नंबर के वार्ड निर्धारित किए गए हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं किया गया है।

महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों में एससी महिला वर्ग के लिए 006, 052, 144 और 197 वार्ड शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए भी कोई वार्ड निर्धारित नहीं किया गया है। इसके अलावा सामान्य महिला श्रेणी के आरक्षित वार्डों की सूची में 001, 004, 008, 011, 014, 017, 020, 023, 026, 030, 034, 037, 040, 043, 046, 049, 053, 056, 059, 062, 065, 068, 071, 074, 078, 081, 084, 087, 090, 093, 096, 099, 102, 105, 108, 111, 114, 117, 120, 123, 127, 130, 133, 136, 139, 142, 146, 149, 152, 156, 160, 163, 166, 169, 172, 175, 178, 181, 184, 187, 190, 193, 196, 202, 205 और 208 शामिल हैं।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह अभी प्रारूप है। इस पर दो सप्ताह के भीतर आपत्ति या सुझाव दाखिल किए जा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद आरक्षण संबंधी अंतिम आदेश जारी किया जाएगा।

आरक्षण की इस प्रारंभिक सूची के जारी होने के साथ ही कोलकाता नगर निगम के संभावित चुनाव को लेकर राजनीतिक और चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

SCROLL FOR NEXT