कोलकाता : महानगर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने नई पहल की है। सूत्राें के अनुसार शहर के व्यस्त इलाकों में अत्याधुनिक बहुमंजिला पार्किंग केंद्र बनाने और सुन्दरीकरण के उद्देश्य से राज्य के नगरपालिका एवं शहरी विकास विभाग ने एक केंद्रीय सरकारी संस्था के साथ दो अलग-अलग समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। सरकार का उद्देश्य कोलकाता की ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य को सुरक्षित रखते हुए शहर को आधुनिक, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाना है।