कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट के लिए स्लॉट बुकिंग नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को हालांकि बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अपेक्षाकृत कम लोग पहुंचे, लेकिन स्लॉट नहीं मिलने के कारण कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।मटियाब्रुज के शंकर वर्मा ने बताया कि वह पिछले एक महीने से अपने नतीनी का डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट निकलवाने के लिए स्लॉट बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह कई दिनों से नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। उन्होंने इस समस्या की जानकारी सन्मार्ग को दी। उनके मुताबिक, इस तरह की परेशानी का सामना कई अन्य लोगों को भी करना पड़ रहा है।