एनकाउंटर वाले स्थान की घेराबंदी की गई 
कोलकाता सिटी

योगी मॉडल के तर्ज पर 'शुभेंदु मॉडल' की चर्चा

अब "भय आउट, भरोसा इन" जैसी स्थिति महसूस हो रही है

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

बारुईपुर : राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड के आरोपी प्रभास मंडल के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की घटना पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच सन्मार्ग की टीम ने बारुईपुर के सूर्यपुर रेलवे स्टेशन के पास धपधपी ग्राम में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। स्थानीय लोगों ने एनकाउंटर पर संतोष और खुशी जताई। पीड़िता के घर के आसपास, सूर्यपुर रेलवे स्टेशन और धपधपी इलाके में एनकाउंटर की घटना को लेकर चर्चा तेज है। कुछ लोग इसे उत्तर प्रदेश के "योगी मॉडल" के तर्ज पर "शुभेंदु मॉडल" बताकर इसकी सराहना कर रहे हैं।

स्थानीय महिलाओं ने यह कहा

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री के आने के बाद हुई इस कार्रवाई से आम लोगों का पुलिस और प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है। उनका कहना है कि अब "भय आउट, भरोसा इन" जैसी स्थिति महसूस हो रही है। उनका मानना है कि इस तरह की कार्रवाई के बाद लोग अपनी बेटियों को पहले की अपेक्षा अधिक निश्चिंत होकर बाहर भेज सकेंगे। एनकाउंटर जैसी कार्रवाई से आम लोगों में विश्वास बढ़ेगा और भविष्य में ऐसे जघन्य अपराध करने से पहले अपराधी सौ बार सोचने को मजबूर होंगे। महिलाओं का यह भी कहना है कि यदि इस तरह की सख्त कार्रवाई पहले भी होती तो महिलाओं में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होती। वहीं, एक शिक्षक ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से स्कूल जाने वाली छात्राओं के मन में व्याप्त भय कम होगा और उनमें सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा।

SCROLL FOR NEXT