गिरफ्तारी की सांकेतिक तस्वीर  
कोलकाता सिटी

मिलावटी दूध बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी

Rambalak

कोलकाता : मिलावटी दूध बेचने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम कार्तिक घोष, अमानुद्दीन ढाली और रामी जमादार के रूप में हुई हैं। यह जानकारी महेशतला के एसडीपीओ धीमान मित्र ने दी। मिली जानकारी के अनुसार कालीतला आसुती थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कलागाछिया खाल के किनारे अभियान चलाया। पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से नकली दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्री बरामद की गईं। इनमें 40 लीटर क्षमता वाले 34 नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम, करीब 65 किलोग्राम सूखा दूध (ड्राई मिल्क) के 32 पैकेट, पानी के अलावा प्लास्टिक और एल्युमिनियम के कई मापने वाले बर्तन शामिल हैं।

सूखे दूध और पानी से बनाया जा रहा था नकली दूध

SCROLL FOR NEXT