केएमसी से महापुरुषों की तस्वीर हटाने पर प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कर्मी 
कोलकाता सिटी

केएमसी से महापुरुषों की तस्वीरें हटाने पर प्रदर्शन

Rambalak

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय स्थित पार्षद क्लब रूम से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीरें हटाई जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन कर कड़ी नाराजगी जताई गई। प्रदर्शनकारियों ने तस्वीरें हटाई जाने की निंदा करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रेसिडेंसी डिविजन एंड मेंटेनेंस सर्विस टीका मजदूर संघ, केएमसी के महासचिव दीप कर्मकार और भाजपा नेता शंभू राम ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की तस्वीरों को हटाना उचित नहीं है और इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। शंभू राम ने कहा कि महापुरुषों की तस्वीरें हटाई जाने का मामला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। महापुरुषों का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केएमसी मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में महापुरुषों की तस्वीरों को सम्मानजनक स्थान मिलना चाहिए।

SCROLL FOR NEXT