सांकेतिक तस्वीर  
कोलकाता सिटी

केएमसी के खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारे छापे

Rambalak

कोलकाता: बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गापूजा से ठीक पहले महानगर के नामी रेस्तरां और मिठाई की दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के दौरान बासी और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ परोसे जाने की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है।

केएमसी के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक विशेष टीम ने शहर के कई नामी रेस्तरां में अचानक निरीक्षण और तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान अमीनिया और गांगुराम समेत कई प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड और खाने योग्य नहीं रहे खराब खाद्य पदार्थ बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि त्योहारों के मौसम में शहरवासियों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम और राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। हाल ही में इसी तरह के अभियानों के दौरान अवैध गतिविधियों और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों के कारण कोलकाता में करीब 40 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द किए गए थे और उनकी सूची भी जारी की गई थी। निगम की ओर से बताया गया है कि मिलावट और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के खिलाफ इस तरह के अचानक जांच अभियान त्योहार के दिनों में भी पूरे शहर में जारी रहेंगे।

SCROLL FOR NEXT