डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती मनाने के दौरान मौजूद मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती, केएमसी की प्रशासक स्मिता पांडेय व अन्य 
कोलकाता सिटी

केएमसी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती मनाई गई

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम की ओर से सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कोलकाता नगर निगम की प्रशासक स्मिता पांडेय और मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दोनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र और पश्चिम बंगाल के प्रति योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि उनकी दूरदर्शिता और विचारों के कारण आज पश्चिम बंगाल के लोग शांति और सौहार्द के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने उनके योगदान को सदैव स्मरण रखने की आवश्यकता पर बल दिया। निगम की प्रशासक स्मिता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके विचार और कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि केएमसी कर्मियों के लिए उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम गर्व और सम्मान का अवसर है। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता से स्वागत के तर्ज पर एक सप्ताह इंटेसिव वेक्टर कंट्रोल अभियान चलाने की बात कहीं। मंत्री तापस रॉय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के देशहित में किए गए कार्यों को देशवासियों को सदैव याद रखना चाहिए और नई पीढ़ी तक उनके आदर्शों को पहुंचाना आवश्यक है। इस मौके पर विधायक विजय ओझा, विधायक रितेश तिवारी, केएमसी के सचिव किशोर कुमार विश्वास सहित निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

SCROLL FOR NEXT