बंद रेस्तरां की tasvur 
कोलकाता सिटी

केएमसी ने 25 और रेस्टोरेंट व मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए रद्द

Rambalak

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए गए सात दिवसीय अभियान के बाद 25 और रेस्टोरेंट व मिठाई दुकानों के लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही अब तक रद्द किए गए रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों के लाइसेंस की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से की गई जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। रद्द किए गए लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन वाले प्रतिष्ठानों में रेस्टोरेंट, ढाबा, फास्ट फूड सेंटर, बेकरी और मिठाई की दुकानें शामिल हैं। कुछ प्रमुख दुकानों के नाम : कार्रवाई की सूची में प्रमुख रूप से के.पी. सिंह यू.पी. वाला, अन्नपूर्णा होटल, अफसरा होटल, द न्यू पौषी स्वीट्स, सुबोध स्वीट्स, समीम फास्ट फूड, टेस्टी टी, भोलानाथ श्रीमानी अविजाता मिष्टान्न, मेराकी बेकरी एंड कन्फेक्शनरी, बिरयानी कॉर्नर, कैंटीन बाय एशिया हाउस, जय हिंद ढाबा, एफ एन बी मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, अहमद अली-जाकिर हुसैन-मोहम्मद सैनवाज़, दादा बौदी होटल, गंगोत्री स्वीट्स, महाप्रभु मिष्टान्न भंडार, न्यू लखनऊ होटल, अबार खाबो, मातृ मिष्टान्न भंडार, शीतला मिष्टान्न भंडार और लखी नारायण मिष्टान्न भंडार शामिल हैं। इसके अलावा सूची में चाइना टाउन, मनोरमा होटल और मोहम्मद सिकंदर आलम के प्रतिष्ठान का भी नाम शामिल है। नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है। विभाग का कहना है कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

SCROLL FOR NEXT