सांकेतिक चित्र  
कोलकाता सिटी

बरानगर-बैरकपुर मेट्रो कॉरिडोर को केएमसी ने दी मंजूरी

पलता से टाला तक नई 72 इंच पाइपलाइन बिछाने की भी तैयारी

मधुर, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बरानगर-बैरकपुर मेट्रो कॉरिडोर (पिंक लाइन) के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने बीटी रोड पर मौजूदा 48 इंच व्यास वाली कास्ट आयरन जल आपूर्ति पाइपलाइन को बंद कर अलग करने और उसके स्थान पर नई 72 इंच व्यास की जल ट्रांसमिशन पाइपलाइन बिछाने के लिए एनओसी जारी कर दी है। यह नई पाइपलाइन पलता स्थित इंदिरा गंधी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से टाला पंपिंग स्टेशन तक बिछाई जाएगी। केएमसी की ओर से सोमवार को जारी पत्र में रेल विकास निगम लिमिटेड को यह एनओसी दी गई है। इसमें बताया गया है कि नई जल ट्रांसमिशन पाइपलाइन का निर्माण बरानगर-बैरकपुर मेट्रो कॉरिडोर (पिंक लाइन) के निर्माण के साथ किया जाएगा।

पेयजल व्यवस्था की सुरक्षा के साथ मेट्रो निर्माण

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने केएमसी की ओर से एनओसी जारी किए जाने का स्वागत किया । उन्होंने कहा कि यह उत्तर कोलकाता के उपनगरों में तेज जन परिवहन व्यवस्था के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पिंक लाइन के पूरा होने से यात्रा के समय में कमी आएगी, मुख्य सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा और यात्रियों को सुरक्षित एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 12 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर की प्रगति यह दिखाती है कि केंद्रित प्रशासनिक प्रयासों के जरिए जटिल शहरी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने मेट्रो विस्तार के साथ शहर की जरूरी जलापूर्ति व्यवस्था की सुरक्षा के लिए नई समर्पित पेयजल पाइपलाइन के निर्माण को भी महत्वपूर्ण बताया।

SCROLL FOR NEXT