कोलकाता : महानगर में जलजमाव की समस्या से आम नागरिकों को राहत दिलाने के लिए कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने 10 नए पंपिंग स्टेशन बनाने की पहल की है। इस संबंध में निगम स्तर पर बैठक भी आयोजित की गई है। नए पंपिंग स्टेशन बनने से बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था को और बेहतर करने में मदद मिलने की उम्मीद है। 80 पंपिंग स्टेशनों के बावजूद कई इलाकों में जलजमाव कोलकाता नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल महानगर में करीब 80 पंपिंग स्टेशनों की मदद से जलनिकासी की जाती है। इसके बावजूद बारिश के दौरान महानगर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या सामने आती है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए निगम ने अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है। नए पंपिंग स्टेशनों के लिए हुई बैठक निगम अधिकारी के अनुसार, 10 नए पंपिंग स्टेशन बनाने को लेकर प्रारंभिक स्तर पर बैठक की गई है। इन स्टेशनों के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान और जलनिकासी की जरूरतों का आकलन किया जाएगा। निगम का उद्देश्य नए पंपिंग स्टेशनों के माध्यम से जलनिकासी क्षमता बढ़ाना और बारिश के दौरान जलजमाव वाले इलाकों में लोगों को जल्द राहत पहुंचाना है।