सांकेतिक तस्वीर 
कोलकाता सिटी

किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना: फर्जी सीबीआई सब-इंस्पेक्टर बनकर एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाने, उसका अपहरण करने और फिर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम कुणाल कश्यप दास है। वह कोलकाता के बालीगंज इलाके का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले आरोपित बारुईपुर के मल्लिकपुर इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा था। इसी दौरान उसने इलाके की एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और उसे ठाकुरपुकुर स्थित एक किराए के मकान में ले जाकर रखा। आरोप है कि वहां उसने अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि इसके अलावा युवक इस तरह से कई युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संपर्क बनया करता था। घटना के संबंध में 22 जनवरी को किशोरी के परिजनों ने बारुईपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बारुईपुर थाने की पुलिस ने तेज अभियान चलाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक नकली सीबीआई पहचान पत्र और एक वोटर कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया है। अभियुक्त को अदालत में पेश किया गया, जहां पर अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है ।

SCROLL FOR NEXT