फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

पत्नी के बहनोई को गोली मारने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तार

अभियुक्त को 25 सितंबर तक पुलिस हिरासत

Deepak Mishra

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी के बहनोई को गोली मारने के आरोप में नॉर्थ पोर्ट थाना पुलिस ने खरगोश उर्फ रोहित शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया था। शनिवार को आरोपी को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया। सरकारी वकील अरूप चक्रवर्ती ने अदालत में बताया कि 30 अगस्त को पारिवारिक विवाद के बाद आरोपी द्वारा अपने साढ़ू को गोली मारने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना की जांच और आरोपी से पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की मांग की। अदालत ने पुलिस की दलील स्वीकार करते हुए खरगोश उर्फ रोहित शर्मा को 25 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गोलीबारी की वजह, घटना में इस्तेमाल हथियार और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

SCROLL FOR NEXT