: भादवी अमावस्या के अवसर पर श्री केड सती मन्दिर मैं विष्णु केडिया एवं दादीभक्तों द्वारा मंगलपाठ, नेहा गुप्ता एवं महिलाओं द्वारा मेहंदी उत्सव, चुनड़ी उत्सव, चतुर्दशी भजनोत्सव, सामूहिक आरती में श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गये । दिव्य लोक में चली गयी कुल की सतियां चार, सब मिल कर बोलिये सतियों की जयकार... भक्तिमय वातावरण में प्रातः से केडिया बंधु सपरिवार दादीजी की धोक, पूजा अर्चना, बालकिशन शर्मा एवं भजन गायकों द्वारा भजनों की अमृत वर्षा में शामिल हुए । श्रद्धालुओं का स्वागत संस्था के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया, मुरारी केडिया, विनय राणसरिया, जगदीश प्रसाद, मनमोहन, विनोद, प्रकाश, बलदेव, निर्मल, राजकुमार, रामअवतार, गोवर्द्धन, विनय, अनुपम, अमित, भरत केडिया, सचिन, पवन, सुमित, जुगल, किशन, अश्विनी, रविकांत, राजकुमार, विजय, बद्री, गोपीकिशन, सुशील, विनोद एवं विजय छावछरिया तथा केडिया बंधुओं ने किया । मोहन केडिया ने श्री केडिया सभा महिला समिति के प्रति आभार व्यक्त किया ।