कोलकाता सिटी

कपिल मुनि मंदिर को करना हाेगा स्थानांतरित : डॉ. कल्याण रुद्र

कोलकाता : पिछले कुछ वर्षों से जलवायु परिवर्तन व चरम मौसमी कारणों से सुंदरवन का एक बड़ा हिस्सा लुप्त होता जा रहा है। अब हालत कुछ ऐसी हो गयी है कि पर्यावरणविदों व वैज्ञानिकों द्वारा गंगासागर के कपिल मुनि मंदिर को कहीं और स्थानांतरित करना काफी आवश्यक बताया जाने लगा है। कुछ साल पहले तक समुद्र से मंदिर की दूरी 8.5 कि.मी थी जो अब घटकर एक कि.मी. से भी कम रह गयी है। 2010 से समुद्र तट लगातार आगे बढ़ते जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर कुछ ही वर्षों में कपिल मुनि मंदिर के समुद्र में समाने की आशंका है। पश्चिम बंग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कल्याण रुद्र ने कपिल मुनि मंदिर को स्थानांतरित करने की आवश्यकता के बारे में बताया। पीसीबी के चेयरमैन ने कहा कि स्थानीय लोग कहते हैं कि कपिल मुनि का यह मंदिर चौथा मंदिर है। काफी कोशिशें की जा रही है, लेकिन समुद्र काफी आक्रामक है। संभवतः इस मंदिर को भी हटा लेना होगा।


SCROLL FOR NEXT