कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार बारासात संगठनात्मक जिला अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद अब अखिल भारतीय महिला तृणमूल कांग्रेस की चेयरपर्सन पद से भी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार, अभी इसकी प्रक्रिया जारी है।
मंगलवार को इस चर्चा को और बल तब मिला जब काकोली घोष दस्तीदार मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा कल्याणी में आयोजित उच्चस्तरीय प्रशासनिक समीक्षा बैठक में शामिल हुईं। उनके साथ देगंगा, स्वरूपनगर और हाड़ोवा क्षेत्रों के छह टीएमसी विधायक भी मौजूद थे।
इस्तीफे के बाद भाजपा सरकार की बैठक में उनकी मौजूदगी ने राज्य की राजनीति में नयी अटकलों और संभावित राजनीतिक बदलावों को हवा दे दी है।