कोलकाता सिटी

Kabir Suman Singer: बंगाली गायक और पूर्व सांसद कबीर सुमन को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में हुए भर्ती

कोलकाता: बंगाल के लोकप्रिय गायक और पूर्व सांसद कबीर सुमन को हार्ट अटैक आया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोलकाता मेडिकल कॉलेज में वह भर्ती हैं। ICU में उनका इलाज चल रहा है। ये जानकारी अस्पताल के एक अधिकारी से सूत्रों के माध्यम से पता चला है।

कबीर सुमन का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। हम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि उनके इलाज के लिए एक मेडिकल बोर्ड भी गठित किया गया है।

SCROLL FOR NEXT