कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) एवं वरिष्ठ नेता शिव प्रकाश ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।
उन्होंने युवाओं से देशहित, राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान की भावना के साथ तकनीक का उपयोग कर रोजगार, पर्यावरण, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समस्याओं के समाधान पर काम करने का आह्वान किया।
शिव प्रकाश श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय द्वारा ओसवाल भवन में आयोजित 11वें कर्मयोगी जुगल किशोर जैथलिया स्मृति व्याख्यानमाला में ‘विकसित भारत 2047 की संकल्पना में युवाओं की भूमिका’ विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बल्देवभाई शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक समृद्धि नहीं, बल्कि आध्यात्मिक मूल्यों, मानवता, बंधुत्व और सेवा भावना से भी है। प्रधान अतिथि सज्जन कुमार तुल्स्यान ने युवाओं में सनातन परंपराओं के प्रति गौरवबोध को जरूरी बताया।
विशिष्ट अतिथि विधायक विजय ओझा ने जुगल किशोर जैथलिया के सामाजिक योगदान को याद किया। कुमारसभा के अध्यक्ष महावीर बजाज ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तारा दूगड़ ने किया।
समारोह में एन. के. अग्रवाल, सावरमल अग्रवाल, सांवरमल धनानिया, डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी, रामगोपाल सूंघा, नरेन्द्र कुमार डागा, सुनील सिंह, सगरमल गुप्त, मनीष जैन, मुल्तान पारीक, प्रदीप सूंठवाल, सीताराम तिवाड़ी, अजयेन्द्रनाथ त्रिवेदी, संजय रस्तोगी, डॉ. कमल कुमार, मदन बोथरा, इन्द्र नाहटा, वेदप्रकाश गुप्ता, संजय मंडल, अरुणप्रकाश मल्लावत, दयाशंकर मिश्र,
रामपुकार सिंह, गुड्डन सिंह, पवन धेलिया, श्याम बांगड़, राजेश अग्रवाल लाला, महेन्द्र अग्रवाल, यादव चेनानी, विमल मल्लावत, वी. के व्यास, वृजेन्द्र पटेल, तेजबहादुर सिंह, राजाराम बिहानी, श्रीमोहन तिवारी, रामचन्द्र अग्रवाल, राजकमल बांगड़, सर्वेशर शर्मा, मनोज काकड़ा, मीकू सोनी एवं पूर्णिमा कोठारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।