कोलकाता :
जोड़ाबागान थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। घटना 15 सितंबर को तड़के करीब 4:35 बजे निमतला घाट स्ट्रीट स्थित ज्ञान भारती स्कूल के सामने की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, वैष्णव सेठ स्ट्रीट की रहने वाली श्रेयसी राय ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि तीन अज्ञात आरोपियों ने उनके गले से करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद जोड़ाबागान थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच फिलहाल जारी है।