कोलकाता सिटी

9 अप्रैल को नेताजी इंडोर स्टेडियम में जैन समाज का भव्य अनुष्ठान

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अध्यात्म, श्रद्धा, एकता एवं विश्वबंधुत्व के अनूठे संयोग के साथ आगामी 9 अप्रैल 2025 को जैन समाज की विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय संस्था 'जीतो', महानगर की अन्य जैन संस्थाओं के सहयोग से नवकार महामंत्र अनुष्ठान का सुबह 8 बजे से अद्भुत आयोजन रही है। इस विश्वव्यापी अनुष्ठान का आयोजन भारत सहित दुनियां के लगभग 108 देशों में एक साथ किया जा रहा है। इस मंत्र के उच्चारण से व्यक्ति अपनी अंतर्चेतना को जागृत कर सकता है। इस अनूठे आयोजन में महानगर में विराजित जैन धर्म के अनेक संत, गुरु भगवंत, साधु एवं साध्वियां साथ ही अन्य संप्रदायों के धर्मगुरु, राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार, शिक्षाविद्, कलाकार एवं विशिष्ट उद्योगपति उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपनी उपस्थित रहेंगी। यह विराट अनुष्ठान महानगर में सर्वधर्म समभाव का एक उत्कृष्ट उदाहरण होगा, जिसमें विश्व शांति, सहयोग सद्भावना, एकता व परस्पर बंधुत्व का संदेश मुखर हो सकेगा। विगत 40-45 दिनों से जीतो कोलकाता के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चोरड़िया ने कहा कि उनकी पूरी टीम इस अनुष्ठान की सफल आयोजना हेतु निष्ठा से सघन प्रयास कर रही है, जिसमें उन्हें जैन धर्म के सभी पंथों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस आयोजन में धर्म, पंथ, संप्रदाय, जाति-पांति के भेदभाव से उपर उठकर सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं। जन-जन से निवेदन है कि इस अनुष्ठान में उपस्थित होकर अपनी आत्मशक्ति को जागृत करें और विश्वशांति, सद्भावना व बंधुत्व की भावनाओं को संपुष्ट करें।

SCROLL FOR NEXT