कोलकाता सिटी

जेआईएस ग्रुप का दो दिवसीय ‘उद्यमिता उत्सव : एक प्रेरना’ कार्यक्रम संपन्न

अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जेआईएस स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, जेआईएस यूनिवर्सिटी एवं जेआईएस ग्रुप द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमी दिवस के अवसर पर ‘उद्यमिता उत्सव : एक प्रेरना’ नाम से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बुधवार और गुरुवार यानी 19 और 20 नवंबर को न्यू टाउन, कोलकाता स्थित ऑस्टिन टावर कैंपस में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान देना और नई पीढ़ी को प्रेरित करना था। कार्यक्रम की थीम “I³ – Inspire. Innovate. Impact.” रही। पहले दिन में महिलाओं की व्यवसाय और समाज निर्माण में परिवर्तनकारी भूमिका पर खास ध्यान दिया गया, जहां उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां, शिक्षाविद, छात्र और युवा इनोवेटर्स ने संवाद और अनुभव साझा किए। दूसरे दिन की थीम “Confidence, Creativity & Change” रही जिसके अंतर्गत कॉर्पोरेट वॉक और स्टूडेंट आइडिया पिचिंग सेशन का आयोजन हुआ। इस सेशन के जज निकोला गोम्स, इंद्रनील मुखर्जी और पुतुल धर रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन में जेआईएस ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारी और उद्योग जगत के मेहमान शामिल हुए। मुख्य अतिथियों में जस्टिस समाप्ती चटर्जी, पद्मश्री प्रो. अजय रे और सन्मार्ग की प्रेसिडेंट रुचिका गुप्ता शामिल रहीं। दो दिनों के दौरान कई महत्वपूर्ण गतिविधियां हुईं जिनमें स्कूल लीडर्स द्वारा पैनल डिस्कशन, उच्च शिक्षा नेतृत्व, नीति निर्माताओं, मीडिया प्रतिनिधियों और कलाकारों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस शामिल रही। इसमें यह चर्चा हुई कि पश्चिम बंगाल में सतत अर्थव्यवस्था और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए। इसके साथ ही स्किल, स्ट्रैटेजी और स्टार्टअप डेवलपमेंट पर इंटरएक्टिव वर्कशॉप्स आयोजित की गईं। इस अवसर पर डॉ. ब्रतति भट्टाचार्य, डायरेक्टर – मैनेजमेंट, जेआईएस ग्रुप ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने और भविष्य के नेताओं को गढ़ने के हमारे संकल्प का प्रतीक है। दो दिवसीय यह कार्यक्रम सीखने, सहयोग और प्रेरणा का एक सशक्त मंच बना।

SCROLL FOR NEXT