हिरासत लिए गए युवक को दिखाते हुए पुलिस अधिकारी 
कोलकाता सिटी

चोरी के मोबाइल फोन रखने के आरोप में युवक हिरासत में

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : चोरी के मोबाइल फोन रखने के आरोप में जीवनतला थाना पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक की पहचान राजेश सरदार के रूप में हुई है। वह दक्षिण माखालतला, डाकघर बांसरा, थाना जीवनतला का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जीवनतला थाना क्षेत्र के घुटियारी शरीफ हॉस्पिटल रोड पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान राजेश को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान राजेश ने पुलिस को बताया कि उसने ये मोबाइल फोन पिछली रात कोलकाता क्षेत्र में चोरी की वारदातों में कथित रूप से शामिल विभिन्न लोगों से लिए थे। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन के स्रोत का पता लगाने के साथ ही चोरी की वारदातों और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

SCROLL FOR NEXT