जैन बुक बैंक 
कोलकाता सिटी

जैन बुक बैंक ने सुंदरबन के तीन विद्यालयों में शुरू की कंप्यूटरीकरण योजना

Ravi

कोलकाता : श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सभा द्वारा संचालित श्री जैन बुक बैंक प्रोजेक्ट की ओर से सुंदरबन क्षेत्र के तीन विद्यालयों में कंप्यूटरीकरण योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इनमें धवलात लक्ष्मणपुर परवेश उच्च विद्यालय, जन कल्याण संघ विद्या निकेतन, रुद्रनगर तथा खास रामकर कुमार अंबु हाई स्कूल शामिल हैं।

कार्यक्रम में एसएस जैन सभा के उपाध्यक्ष अशोक मिन्नी, जैन बुक बैंक के संयोजक सुशील गेलड़ा, कमल कर्णावत, पद्मा मिन्नी और सागर जिले के समन्वयक राधेश्याम दत्ता उपस्थित रहे। विद्यालयों की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

सुशील गेलड़ा ने भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। अशोक मिन्नी ने जन कल्याण संघ विद्या निकेतन को आगामी वार्षिक समारोह में 10 पंखे तथा धवलात लक्ष्मणपुर परवेश उच्च विद्यालय को पांच कंप्यूटर सेट देने की घोषणा की।

विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने जैन सभा एवं जैन बुक बैंक के प्रति आभार जताया। इस पहल को ग्रामीण विद्यार्थियों की शिक्षा में तकनीकी सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

SCROLL FOR NEXT