जादवपुर ट्रैफिक गार्ड की ओर से छात्रों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया 
कोलकाता सिटी

स्कूली बच्चों को सिखाई गईं ट्रैफिक सिग्नल्स की बारीकियां

साइकिल रैली से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश

दीपक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : रोड सेफ्टी वीक के मद्देनजर जादवपुर ट्रैफिक गार्ड की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत साउथ सिटी इंटरनेशनल स्कूल और जादवपुर विद्यापीठ स्कूल के छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए एक साइकिल रैली भी निकाली गई।

बच्चों को दी गई ट्रैफिक सिग्नल्स की जानकारी

अभियान के दौरान स्कूली छात्रों को यातायात के विभिन्न सिग्नलों और सड़क किनारे लगे साइनेज (साइनेज बोर्ड) की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बच्चों को समझाया कि सड़क पार करते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए और यातायात के प्रति लापरवाही कितनी खतरनाक हो सकती है। छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के यह पाठ भविष्य के लिए एक सुरक्षित नागरिक तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

5 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली से दिया संदेश

कार्यक्रम के तहत जादवपुर ट्रैफिक गार्ड की ओर से करीब 5 किलोमीटर लंबी एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल सवारों ने इस रैली के जरिए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। यह पूरा अभियान जादवपुर ट्रैफिक गार्ड के ओसी प्रभाकर शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। इस पहल में पुलिस अधिकारियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का संकल्प लिया।

SCROLL FOR NEXT