जादवपुर विद्यापीठ 
कोलकाता सिटी

जादवपुर विद्यापीठ में इस्लामी पुस्तकों का पार्सल, FIR दर्ज

Paresnjitt

रजिस्टर्ड पार्सल में धार्मिक पुस्तकें और पत्र मिलने से स्कूल में हलचल

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

महानगर के प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल जादवपुर विद्यापीठ के पता पर रजिस्टर्ड पार्सल से कुरान समेत कई इस्लामी धार्मिक पुस्तकें भेजी जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पार्सल के साथ मिले पत्र में स्कूल के पाठ्यक्रम में इस्लाम धर्म की शिक्षा और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन को शामिल करने का प्रस्ताव दिए जाने की बात सामने आई है। स्कूल के प्रधानाध्यापक पार्थप्रतिम बैद्य ने बताया कि 24 सितंबर को उन्हें कुछ पार्सल मिले थे। इनमें इस्लाम से संबंधित विभिन्न पुस्तकें और कुरान की एक प्रति थी। इसके साथ एक पत्र भी था। मामले में प्रधानाध्यापक ने 25 सितंबर को जादवपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। प्रधानाध्यापक ने कहा कि स्कूल किसी एक धर्म की विचारधारा नहीं सिखाता और भारत की विविधतापूर्ण परंपरा में विश्वास करता है। उन्होंने आशंका जताई कि अशांति पैदा करने के उद्देश्य से यह सामग्री भेजी गई हो सकती है। पुलिस ने पार्सल के प्रेषक की पहचान और उसके वास्तविक स्रोत की जांच शुरू कर दी है। स्कूल तथा आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
SCROLL FOR NEXT