मोशारफ हुसैन 
कोलकाता सिटी

टीएमसी अल्पसंख्यक सेल से मोशारफ हुसैन का इस्तीफा

तृणमूल में खेमेबाजी की चर्चा तेज

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान के बीच एक और बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। पार्टी के अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर दिनाजपुर के इटाहार से टीएमसी विधायक मोशारफ हुसैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को उन्होंने इटाहार स्थित अपने आवास पर इसकी घोषणा की।

मोशारफ हुसैन ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को साफ बता दिया है कि वह अब अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष पद पर नहीं रहना चाहते। उन्होंने अपनी मां की खराब सेहत और खुद के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत को भी इस्तीफे की वजह बताया। राजनीतिक अटकलों के बीच मोशारफ ने फिलहाल किसी भी खेमे में शामिल होने से इनकार किया है।

उन्होंने कहा कि अभी वह सिर्फ विधायक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ऋतब्रत बंद्योपाध्याय के करीब माने जाने वाले कुछ विधायकों से उनकी बातचीत हुई है। इतना ही नहीं, मोशारफ हुसैन ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा कि अतीत में दोनों ने साथ काम किया है और विकास के मुद्दों पर वह आगे भी उनसे सलाह लेने को तैयार हैं। इससे तृणमूल की अंदरूनी राजनीति को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।

SCROLL FOR NEXT