फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

बांग्लादेश में करता था चोरी के मोबाइल की तस्करी

गिरोह का सरगना बड़ाबाजार से गिरफ्तार

Deepak Mishra

मुंबई पुलिस ने 191 चोरी के मोबाइल फोन किए जब्त

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : देश के विभिन्न हिस्सों से चोरी किए गए मोबाइल फोन बांग्लादेश में तस्करी करने वाले कथित गिरोह के सरगना को मुंबई पुलिस ने कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम मोहम्मद मुस्तफा है। शुक्रवार को आरोपी को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। सूत्रों के मुताबिक, अदालत ने उसे सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की अनुमति दे दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच के दौरान मुंबई पुलिस ने 191 चोरी के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जांच में कथित तौर पर पता चला कि देश में चोरी किए गए मोबाइल फोन को बांग्लादेश में भेजा जाता था। इस नेटवर्क की पड़ताल के दौरान मोहम्मद मुस्तफा का नाम सामने आया।

क्या है पूरा मामला

सूत्रों के मुताबिक, गिरोह की गतिविधियों की जांच के दौरान मुंबई पुलिस को मोहम्मद मुस्तफा के बारे में अहम जानकारी मिली थी। इसके बाद खुफिया सूत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ाबाजार इलाके से उसे पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को अपने साथ ले जाकर पूछताछ करने और मामले की आगे की जांच के लिए बैंकशाल कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दी। अदालत ने सात दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी के मोबाइल फोन किन रास्तों से विदेश भेजे जाते थे और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में गिरोह के अंतरराष्ट्रीय संपर्कों और चोरी के मोबाइल फोन की आपूर्ति से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


SCROLL FOR NEXT