कोलकाता : जेआईएस ग्रुप की शैक्षणिक पहल गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जीएनआईटी) की ओर से IEEE कोलकाता सेक्शन के सहयोग से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘AI-Driven Sustainable Cyber-Physical Systems (AISCPS-2026)’ आयोजित किया गया। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य तकनीकी अनुसंधान, नवाचार और उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना रहा।
सम्मेलन में नौ तकनीकी सत्र आयोजित हुए, जिनकी अध्यक्षता 18 विशेषज्ञों ने की। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर सुरक्षा, स्मार्ट ग्रिड, औद्योगिक स्वचालन और ऊर्जा प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। देश-विदेश से कुल 450 शोधपत्र प्राप्त हुए, जिनमें समीक्षा प्रक्रिया के बाद 40 शोधपत्रों को प्रस्तुति के लिए स्वीकृति मिली। सम्मेलन हाइब्रिड माध्यम से आयोजित किया गया।
उद्घाटन समारोह में पद्मश्री प्रो. (डॉ.) शंकर के. पाल मुख्य अतिथि तथा प्रो. (डॉ.) भीम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ताओं में प्रो. (डॉ.) चंदन कुमार चंदा, सिंगापुर के HYDGEN से डॉ. गौतम कुमार दलपति, प्रो. (डॉ.) कौशिक दास शर्मा और जीएनआईटी के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) स्वरूप कुमार मित्र शामिल थे।
जेआईएस ग्रुप के निदेशक सरदार सिमरप्रीत सिंह ने कहा कि अनुसंधान और नवाचार भविष्य की शिक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार हैं।