सांकेतिक तस्वीर। 
कोलकाता सिटी

चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण 15 तक पूरा करने का निर्देश

पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने राज्य के गृह सचिव को लिखे एक पत्र में कहा कि यह निर्देश 12 जनवरी की तिथि वाले पहले के पत्र के क्रम में जारी किया गया है।

Narendra Kumar Singh

कोलकाताः निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को चुनाव संबंधी कार्यों से सीधे जुड़े पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण और तैनाती 15 फरवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया है। पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसीईओ) के कार्यालय ने राज्य के गृह सचिव को लिखे एक पत्र में कहा कि यह निर्देश 12 जनवरी की तिथि वाले पहले के पत्र के क्रम में जारी किया गया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव तीन महीने से भी कम समय में होने की संभावना है।

पत्र में कहा गया, “मुझे आपसे अनुरोध करने का निर्देश दिया गया है कि चुनाव से सीधे जुड़े पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण/तैनाती 15 फरवरी तक अवश्य पूरी कर लें।” इसमें यह भी कहा गया है कि अनुपालन रिपोर्ट “निर्वाचन आयोग को अग्रेषित करने के लिए तत्काल भेजी जानी चाहिए।” पत्र में समय पर कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देते हुए राज्य प्रशासन से इस मामले में आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

अधिकारी ने बताया कि पत्र की एक प्रति अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानूनी) और राज्य पुलिस नोडल अधिकारी को भी जानकारी और अनुवर्ती कार्रवाई के लिए अग्रेषित की गई है। चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण निर्वाचन आयोग के मानक उपायों का हिस्सा है, ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

SCROLL FOR NEXT