सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : आदित्य बिड़ला समूह के ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया (Indriya) ने बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य को समर्पित अपना नया ब्राइडल कलेक्शन ‘शोनामोयी’ (Shonamoyee) लॉन्च किया है।
22 कैरेट सोने से तैयार इस कलेक्शन में गंगा नदी, सुंदरवन की प्राकृतिक छटा और बंगाली विवाह की पारंपरिक रस्मों को आभूषणों के माध्यम से दर्शाया गया है। इस कलेक्शन में दो प्रमुख डिजाइन शामिल हैं। पहला ‘शुभोमिलन गोल्ड चोकर’ है, जो सुंदरवन की मैंग्रोव जड़ों, सुंदरि फूलों और गंगा की लहरों से प्रेरित है।
इसमें मछली, कलश और पारंपरिक बंगाली प्रतीकों को भी खूबसूरती से उकेरा गया है। दूसरा ‘शुभोदृष्टि गोल्ड लॉन्ग नेकलेस’ है, जो बंगाली विवाह की महत्वपूर्ण रस्म शुभो दृष्टि पर आधारित है। इसमें अल्पना डिजाइन, मोर, हाथी, जुई फूल और इलिश मछली जैसी आकृतियों का इस्तेमाल किया गया है।
इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली ने कहा कि इस कलेक्शन का उद्देश्य बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक डिजाइन के साथ जोड़ना है। वहीं, शांति स्वरूप पांडा और डिजाइन प्रमुख अभिषेक रस्तोगी ने भी इसे बंगाली परंपराओं और शिल्पकला का खूबसूरत संगम बताया।