कोलकाता : महानगर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति की ओर से रविवार को हजरा रोड स्थित एलेमबरी के सामने शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन किया गया। प्याऊ का उद्घाटन सोशल वर्कर एवं वार्ड 63 के कौशल प्रसाद मिश्रा तथा आकाश दीवान एवं आदित्य दीवान ने किया।
यह कार्यक्रम जोड़ासांको क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्त के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर समिति के प्रधान सचिव बिमल दीवान, सहायक सचिव सुभाष सवालदवाला एवं पवन बंसल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
समिति के अनुसार, इस शीतल जल प्याऊ का निर्माण समाजसेविका संतोष दीवान तथा समाजसेवी एवं उद्योगपति आकाश एवं आदित्य दीवान ने अपने पिता स्वर्गीय अशोक दीवान की स्मृति में आर्थिक सहयोग देकर करवाया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज चौधरी, सुमित झुनझुनवाला, दुशी चंद अग्रवाल, महेश काबरा, दीपक अग्रवाल (चंदननगर), चेतन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विनय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनु मिश्रा, बंटी खंडेलवाल, दिनेश खेमका एवं ओरीदम सिंह सहित कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।