‌गिरफ्तार अभियुक्त की तस्वीर 
कोलकाता सिटी

अवैध रूप से घरेलू एलपीजी गैस ऑटो सिलेंडरों में भरने के आरोप में युवक गिरफ्तार

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : नरेंद्रपुर थाना पुलिस ने घरेलू एलपीजी गैस को अवैध रूप से ऑटो एलपीजी सिलेंडरों में भरने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमेरु सरदार के रूप में हुई है। वह गड़िया के नतुनदियारा इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को शाम करीब 5:05 बजे नरेंद्रपुर थाने के सब-इंस्पेक्टर जयदेब दास को गुप्त सूचना मिली कि नतुनदियारा इलाके में रहने वाला सुमेरु सरदार बिना किसी वैध लाइसेंस के घरेलू एलपीजी गैस को ऑटो एलपीजी सिलेंडरों में स्थानांतरित कर अवैध रूप से मुनाफा कमा रहा है। सूचना के आधार पर सब-इंस्पेक्टर जयदेब दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई उपकरण और अन्य सामान जब्त किए। इस संबंध में पुलिस ने स्वतः संज्ञान (सुओ मोटू) लेते हुए नरेंद्रपुर थाने में कांड संख्या 1011/2026 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

SCROLL FOR NEXT