मतदान से पहले हटाए गए IC अजय कुमार मिश्रा 
कोलकाता सिटी

नंदीग्राम में मतदान से 24 घंटे पहले IC अजय कुमार मिश्रा हटाए गए

देवाशिस सरकार को मिली कमान

Ravi

कोलकाता : पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम में उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले चुनाव आयोग ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। नंदीग्राम थाने के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (IC) अजय कुमार मिश्रा को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह देवाशिस सरकार को नंदीग्राम का नया IC नियुक्त किया गया है। देवाशिस सरकार इससे पहले पूर्वी मेदिनीपुर के ट्रैफिक कंट्रोल विभाग में अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे।

यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब नंदीग्राम में 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। मतदान से महज 24 घंटे पहले हुए इस फेरबदल को चुनाव की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अजय कुमार मिश्रा पर शिकायतों का मुद्दा

जानकारी के अनुसार, अजय कुमार मिश्रा के खिलाफ लंबे समय से कई शिकायतें सामने आ रही थीं। कांग्रेस की ओर से इलाके में असमाजिक तत्वों द्वारा धमकी और डराने-धमकाने जैसी घटनाओं की शिकायत पुलिस के पास की गई थी। यहां तक कि इन मामलों की जानकारी IC स्तर तक पहुंचने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल उठाए गए थे।

गौरतलब है कि अजय कुमार मिश्रा ने मई 2026 में नंदीग्राम थाने के IC के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले वह बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधीन कार्यरत थे। उनसे पहले शुभव्रत नाथ नंदीग्राम के IC थे, जिन्हें बाद में हटाकर राज्य खुफिया शाखा में भेजा गया था।

चुनाव से ठीक पहले हुए इस बदलाव के बाद अब देवाशिस सरकार के सामने नंदीग्राम में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

SCROLL FOR NEXT