हुमायूं कबीर  
कोलकाता सिटी

हुमायूं कबीर के 1.50 करोड़ के 'चेक बाउंस'

मोहम्मडन क्लब में आर्थिक संकट गहराया

कोलकाता : मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष एवं आम जनता पार्टी के संस्थापक-विधायक हुमायूं कबीर द्वारा क्लब का बकाया चुकाने के लिए दिए गए 1.50 करोड़ रुपये के तीन चेक बाउंस होने से क्लब की वित्तीय परेशानी और बढ़ गई है।

क्लब सूत्रों के अनुसार 17, 20 और 30 जुलाई को 50-50 लाख रुपये के तीन चेक दिए गए थे, लेकिन सभी बाउंस हो गए। इससे खिलाड़ियों और कर्मचारियों के बकाया वेतन के भुगतान पर संकट खड़ा हो गया है।

हालांकि हुमायूं कबीर ने कहा कि एक भुगतान समय पर नहीं आने से यह स्थिति बनी है और 10 अगस्त तक सभी चेक क्लियर कर दिए जाएंगे। दूसरी ओर क्लब सचिव वसीम अकरम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अध्यक्ष बनने के समय हुमायूं ने 13 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने और नए निवेशक लाने का वादा किया था, लेकिन अब तक एक भी रुपया क्लब को नहीं मिला।

उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर भुगतान नहीं होने पर क्लब पर फिर से प्रतिबंध लग सकता है। वहीं मैदान पर टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और उसने कोलकाता लीग में सुरुचि संघ को 2-0 से हरा दिया।

SCROLL FOR NEXT