कोलकाता सिटी

' 94% LPG बुकिंग डिजिटल, डिलीवरी सिस्टम पारदर्शी '

कालाबाजारी पर सख्ती : HPCL के हजारों निरीक्षण, कई कार्रवाई बड़ा एक्शन - 4,302 निरीक्षण, 68 डिस्ट्रीब्यूटर्स पर कार्रवाई 25 डिस्ट्रीब्यूटर्शिप सस्पेंड, 656 छापे, 40 FIR दर्ज 3,163 LPG सिलेंडर जब्त, गड़बड़ी पर सख्ती

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने देशभर में बढ़ती मांग के बावजूद पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को सुचारु और निर्बाध बनाए रखा है। कंपनी ने अपनी मजबूत सप्लाई चेन और निगरानी तंत्र के जरिए स्थिति को प्रभावी ढंग से संभाला है। 1 से 6 अप्रैल के दौरान HPCL ने 2,27,086 KL पेट्रोल और 4,05,398 KL डीज़ल की बिक्री दर्ज की। इस दौरान 75,18,000 LPG सिलेंडरों की डिलीवरी की गई, जबकि 40,215 टैंकरों को देशभर में भेजा गया, जिससे ईंधन की उपलब्धता लगातार बनी रही। LPG सेक्टर में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। कुल 94.5% बुकिंग डिजिटल माध्यमों IVRS, SMS, मिस्ड कॉल, HP PAY और WhatsApp के जरिए की गई।

साथ ही 1,45,447 फ्री ट्रेड LPG (5 किलो) और 13,600 (2 किलो) सिलेंडरों की आपूर्ति कर कमजोर वर्गों और प्रवासी मजदूरों की जरूरतों को पूरा किया गया। सभी डिलीवरी DAC/OTP सिस्टम के तहत पारदर्शी तरीके से की गई। कंपनी ने अनियमितताओं पर भी सख्ती दिखाई है। 14 मार्च से 6 अप्रैल के बीच 4,302 निरीक्षण किए गए, 68 डिस्ट्रीब्यूटर्स पर कार्रवाई की गई और 25 डिस्ट्रीब्यूटर्शिप निलंबित की गईं। इसके अलावा 656 छापेमारी में 40 FIR दर्ज की गईं और 3,163 LPG सिलेंडर जब्त किए गए। HPCL ने स्पष्ट किया है कि देशभर में पेट्रोल, डीज़ल और LPG की कोई कमी नहीं है। कुछ क्षेत्रों में दबाव केवल अस्थायी मांग वृद्धि और घबराहट के कारण है। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे केवल जरूरत के अनुसार LPG बुक करें और किसी भी अफवाह से बचें।

SCROLL FOR NEXT