‘हॉप एंड शॉप’ बाजार 
कोलकाता सिटी

कोलकाता में शुरु हुआ से ‘हॉप एंड शॉप’ बाजार

23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगी प्रदर्शनी

Ravi

कोलकाता : कोलकाता में शॉपिंग और लाइफस्टाइल के शौकीनों के लिए ‘हॉप एंड शॉप’ का शॉर्ट स्ट्रीट एडिशन आज से शुरू हो रहा है। 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली यह प्रदर्शनी 4A, शॉर्ट स्ट्रीट, कोलकाता में लगेगी।

इसमें शहर के लोगों को फैशन, खरीदारी और खानपान का खास अनुभव मिलेगा। प्रदर्शनी में इंडियन और वेस्टर्न वियर, ज्वेलरी, होम डेकोर, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, गिफ्टिंग आइटम्स समेत कई श्रेणियों के उत्पाद उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा, विभिन्न फूड स्टॉल्स पर खाने-पीने के विकल्प भी मिलेंगे। हॉप एन शॉप की क्यूरेटर रूपल अग्रवाल और राखी अग्रवाल ने बताया कि‘हॉप एंड शॉप’ का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर कई ब्रांड्स की विविध कलेक्शन उपलब्ध कराना है।

यह आयोजन नए और स्थापित ब्रांड्स को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने तथा संभावित ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर भी प्रदान करता है। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी खरीदारी के साथ परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का भी अवसर बनेगी।

SCROLL FOR NEXT