कार्तिक पूर्णिमा सवारी 
कोलकाता सिटी

कार्तिक पूर्णिमा पर निकली ऐतिहासिक सवारी, आत्मशुद्धि और संयम का दिया संदेश

मुनि रविन्द्र विजय और मुनि महेन्द्र विजय महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने लिया भाग, श्री शत्रुंजय तीर्थ यात्रा के महत्व पर डाला प्रकाश

Ravi

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुनि रविन्द्र विजय महाराज एवं मुनि महेन्द्र विजय महाराज के सानिध्य में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा सवारी में शामिल हुए। इस अवसर पर जैन धर्म में इस पर्व के आध्यात्मिक महत्व और धार्मिक परंपराओं की जानकारी दी गई।

चातुर्मास की समाप्ति के बाद शुरू होता है विहार

मुनि रविन्द्र विजय महाराज ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा जैन धर्म में चातुर्मास की समाप्ति और श्री शत्रुंजय तीर्थ यात्रा के पुनः आरंभ होने के कारण विशेष महत्व रखती है। इस दिन साधु-साध्वियों का चार महीने का स्थिरवास पूरा होता है और वे पुनः विहार शुरू करते हैं। गुजरात के पालीताना स्थित श्री शत्रुंजय महातीर्थ की यात्रा भी इसी दिन से प्रारंभ होती है।

भगवान आदिनाथ की आराधना का विशेष महत्व

मान्यता है कि भगवान आदिनाथ ने शत्रुंजय पर्वत पर वर्षों तक तपस्या की थी। श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना कर आत्मसंयम और अनुशासन अपनाने की प्रेरणा लेते हैं। जैन परंपरा के अनुसार, इसी तिथि पर अनेक साधुओं को शत्रुंजय पर्वत पर मोक्ष प्राप्त हुआ था।

इस अवसर पर श्री वर्धमान जैन संघ के ट्रस्टी कमल सिंह रामपुरिया, विजय चन्द बैद, मुल्तान चन्द सुराणा, महेन्द्र सुराणा, दिलीप दुगड़, विनीत रामपुरिया, नरेन्द्र बांठिया एवं एस मिलाप चन्द सहित चातुर्मास प्रबंध समिति के संयोजक माणकचन्द सेठिया, शान्तिलाल रामपुरिया, मोहनलाल कोचर और देवेन्द्र कोचर ने शुभकामनाएं दीं। आयोजन में चंद्र कुमार कोचर, आशीष कोचर, संजय रामपुरिया सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

SCROLL FOR NEXT