hindustan club  
कोलकाता सिटी

हिन्दुस्तान क्लब के सभी सवालों के जवाब दिये गये

Neha Singh

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

हिन्दुस्तान क्लब के एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में शनिवार को क्लब के एकाउंट्स और हिसाब-किताब को लेकर जोरदार चर्चा हुई। बैठक में पक्ष और विपक्ष, दोनों ओर से सदस्यों ने अपने-अपने तर्क रखे और मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिली। हालांकि, लंबी चर्चा के बावजूद बैठक से कोई खास ठोस नतीजा सामने नहीं आया। गौरतलब है कि एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक सामान्य तौर पर क्लब के कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए होती है। लेकिन इस बार की बैठक कई मायनों में खास रही, क्योंकि चुनाव की घोषणा के बाद यह पहली एग्जीक्यूटिव कमेटी बैठक थी। ऐसे में बैठक का माहौल भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। बैठक का मुख्य मुद्दा क्लब के एकाउंट्स और हिसाब-किताब को लेकर रहा। विभिन्न पक्षों की ओर से यह मांग उठी कि संबंधित हिसाब-किताब और वित्तीय विवरण सभी पक्षों के सामने स्पष्ट रूप से रखा जाए, ताकि सदस्यों के बीच किसी तरह की असमंजस की स्थिति न रहे। इस मौके पर वर्तमान टीम ने सारे सवालों के जवाब दिये। अब सबकी नजर आगामी AGM पर टिकी है। इधर, क्लब का चुनाव भी धीरे-धीरे दिलचस्प मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। एक ओर

सी एस सारडा

का पैनल मैदान में है, तो दूसरी ओर

अंजनी धानुका

के नेतृत्व वाला पक्ष मजबूती से मुकाबले में खड़ा है। दोनों पक्षों के बीच जोरदार टक्कर की स्थिति बनती नजर आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि AGM के बाद चुनावी समीकरण किस दिशा में जाते हैं और आखिर क्लब के सदस्य किसे अपना समर्थन देकर जीत की माला पहनाते हैं और किसे हार का सामना करना पड़ता है।
SCROLL FOR NEXT