High court  
कोलकाता सिटी

नहीं सुलझा केएमसी के चुनाव का मसला

सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दिया कोई आदेश  सॉलिसिटर जनरल सोमवार को देंगे जवाब 

Jitendra Kumar Singh

जितेंद्र , सन्मार्ग संवाददाता  नई दिल्ली/ कोलकाता : कोलकाता नगर निगम का चुनाव कराए जाने का मसला बुधवार को भी नहीं सुलझ पाया। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना के बेंच ने कोई आदेश नहीं दिया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सोमवार को राज्य सरकार की तरफ से जवाब देंगे। बेंच ने मामले को वापस हाई कोर्ट भेजे जाने का जिक्र भी किया।  बेंच ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कोलकाता नगर निगम के चुनाव के मामले में हाई कोर्ट के डिवीजन बेंच के आदेश पर वे स्ट लगाना चाहते हैं। बेंच ने कहा कि वह वही यह मानते हैं कि डिवीजन बेंच ने सारे पहलू पर गौर किए बगैर ही आदेश दिया है। बेंच ने कहा कि हम यह नहीं चाहते हैं कि बिलावजह चुनाव को लंबे समय तक रोका जाए। जस्टिस बागची ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस मामले को कोलकाता हाई कोर्ट में वापस भेजा जाए। जस्टिस बागची ने कहा कि हम चाहते हैं कि डिवीजन बेंच नए सिरे से सारे पहलू पर जांच करने के बाद अपना आदेश दें। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस पर अपना सख्त ऐतराज जगाया। उन्होंने कहा कि उनकी बात सुनी जाए और मामले की सुनवाई सोमवार तक स्थगित की जाए। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को इस मामले में बहस करना चाहते हैं। मामले को वापस हाईकोर्ट में भेजे जाने के प्रस्ताव को ममता तृणमूल कांग्रेस के एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और सीपीएम के एडवोकेट विकास रंजन भट्टाचार्य ने समर्थन किया। चीफ जस्टिस के बेंच ने कहा सिंगल जज के पास लंबित मामले को डिवीजन बेंच के पास भेज दिया जाए। डिवीजन बेंच सारे पहलू पर गौर करने के बाद अपना आदेश देगा और तब तक चुनाव नहीं कराया जाए। बेंच ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया बल्कि इस तरह की टिप्पणी की है। यहां उल्लेखनीय है कि केएमसी के मौजूदा 144 वार्डों को परिसीमन के बाद बढ़कर 209 कर दिया गया है। इस बाबत जारी अधिसूचना को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में मामला दायर किया गया था। डिवीजन बेंच के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है।

SCROLL FOR NEXT