कोलकाता सिटी

फोन न उठाने भर से नहीं बनता है क्रूरता का मामला

जस्टिस अजय कुमार गुप्ता ने दिया आदेश  पत्नी की तरफ से दायर मामला खारिज 

Jitendra Kumar Singh

जितेंद्र , सन्मार्ग संवाददाता  कोलकाता : हाई कोर्ट ने पत्नी की तरफ से दायर मामले को खारिज कर दिया। पत्नी ने पति के खिलाफ क्रूरता का आरोप लगाते हुए मामला दायर किया था। जस्टिस अजय कुमार गुप्ता ने पत्नी की तरफ से दायर मामले को खारिज करते हुए कहा कि सिर्फ फोन का जवाब नहीं देने भर से क्रूरता का मामला नहीं बनता है। पति की तरफ से पिटीशन दायर किया गया था। एडवोकेट अमृता पांडे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जस्टिस गुप्ता ने अपने आदेश में कहा है कि पत्नी की तरफ से दायर मामले में यह स्पष्ट नहीं है की कितनी बार कॉल किया था किन तारीखों को कॉल किया था और ऐसी क्या अर्जेंसी थी जिसके लिए कॉल करना पड़ा था। पिटीशन में यह कहीं नहीं किया गया है कि पत्नी किसी आपातकालीन स्थिति में थी और उसे तत्काल मदद की जरूरत थी। पति को इसकी जानकारी थी और इसके बावजूद उसने मुंह फेर लिया था। जस्टिस गुप्ता ने कहा है कि माना कि अधिकांश समय काल का जवाब नहीं मिला है पर इसका वजह पति-पत्नी के बीच आपसी तनाव भी हो सकता है। पत्नी की तरफ से दायर पिटीशन में ऐसा कहीं नहीं दिखाया गया है कि पति का जवाब नहीं मिलने पर उसकी जान और सेहत को कोई खतरा था या वह खुदकुशी करने के मुकाम तक पहुंच गई थी। पति की तरफ से पैरवी करते हुए एडवोकेट ने कहा कि पत्नी बेहद झगड़ालू प्रकृति की है और उसकी अक्सर सास और ननद से तकरार हुआ करती थी। पति तनमय राय के खिलाफ बागनान थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले कि जांच करने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया था। जस्टिस गुप्ता ने निर्देश दिया है कि इस मामले के आदेश की कॉपी लोअर कोर्ट को भेज दी जाए।

SCROLL FOR NEXT