कोलकाता सिटी

पोक्सो के मामले में फांसी की सजा पर पहली बार हाई कोर्ट की मुहर

34 साल पहले रेप और हत्या के मामले में सुनाई थी फांसी की सजा 

Jitendra Kumar Singh

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता  कोलकाता : पोक्सो की एक मामले में हाईकोर्ट ने फांसी की सजा को बहाल रखा है। इस तरह पहली बार पोक्सो  के मामले में किसी अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई गई है। करीब 34 साल पहले रेप और हत्या के मामले में धनंजय को फांसी की सजा सुनाई गई थी। उन दिनों पोक्सो का कानून लागू नहीं हुआ था। इस मामले में अभियुक्त ने हाईकोर्ट में फांसी की सजा के खिलाफ अपील दायर की थी। जस्टिस अरिजीत बनर्जी और जस्टिस अपूर्व सिन्हा राय के डिवीजन बेंच ने अपील को खारिज करते हुए फांसी की सजा को बहाल रखा है। स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर जयंत नारायण चटर्जी ने यह  जानकारी देते हुए बताया कि हुगली जिला के पोक्सो कोर्ट ने अशोक सिंह को फांसी की सजा सुनाई थी। अभियुक्त के खिलाफ आरोप है कि उसने एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद बड़ी क्रूरता के साथ उसकी हत्या कर दी थी। उसकी उम्र 50 साल के करीब है। एडवोकेट चटर्जी के मुताबिक गुडाप में एक  पांच वर्षीय बच्ची अचानक खेलते खेलते लापता हो गई थी। घर वालों ने उसकी बहुत तलाशी की पर जब नहीं मिली तो अशोक सिंह के मकान की तलाशी की गई। उसके घर में से लकड़ियों के ढेर के नीचे से इस पांच वर्षीय बच्ची की नंगी लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रेप करने के बाद दीवारों से टक्कर मार मार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। लाश पूरी तरह खून से सनी हुई थी। उसके शरीर के सारी अस्थि पंजर टूट गए थे। इसके बाद अशोक सिंह को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया था। लोअर कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे फांसी की सजा सुना दी थी। अशोक सिंह की दो पत्नियों थी और दोनों ही पत्नियां उसके अत्याचार और उत्पीड़न के कारण उसे छोड़कर चली गई थी। अशोक सिंह के खिलाफ क्षेत्र की लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के बहुत सारे मामले दर्ज हैं। अब उस बच्ची सहित लड़कियों को इंसाफ मिल गया।

SCROLL FOR NEXT