कोलकाता सिटी

आरजीकर : रेप व हत्या के मामले को रिलीज किया

जस्टिस बसाक के डिवीजन बेंच का आदेश

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : आरजीकर हत्या व रेप के मामले को जस्टिस देवांशु बसाक और जस्टिस शब्बार रसीदी के डिविजन बेंच ने बुधवार को रिलीज कर दिया। इस मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे संजय राय के सिलसिले में दायर अपीलों को भी रिलीज कर दिया। अब चीफ जस्टिस इस मामले को किसी अन्य बेंच को सौंपेंगे। काफी लंबे समय से यह मामला इस बेंच में लंबित था।

जस्टिस बसाक ने बुधवार को मामले को रिलीज करते हुए कहा कि कहा कि अब उनका बेंच क्रिमिनल रिवीजन के मामले को नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा कि जिस समय यह मामला एसाइन किया गया था उस समय उनका बेंच क्रिमिनल रिवीजन के मामले को सुन रहा था। अब डेटरमिनेशन बदल गया है। इसके अलावा इस मामले की सुनवाई के लिए जितना समय दिया जाना चाहिए उतना समय यह बेंच नहीं दे पा रहा है। इसलिए यह मामला काफी समय से लंबित पड़ा है। यहां गौरतलब है कि यह मामला काफी समय से कॉज लिस्ट में निचले पादान पर चल रहा है। पीड़िता के परिवार की तरफ से पैरवी करते हुए एडवोकेट जयंत नारायण चटर्जी ने इस मामले को रिलीज नहीं करने की अपील की पर जस्टिस देवांशु बसाक अपने फैसले पर अड़े रहे। उनकी दलील थी कि सीबीआई इस मामले में एक साल से कुछ नहीं कर रही है। यहां गौरतलब है कि आरजीकर में एक ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुओमोटो इस मामले को संज्ञान में लिया था। डॉक्टर के माता पिता सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। वे इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं कि संजय राय ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को वापस हाई कोर्ट के पास भेज दिया था। इसके बाद से मातापिता को न्याय पाने का इंतजार है। संजय राय ने रिहायी की अपील दायर की है तो सीबीआई की तरफ से सजा को कम बताते हुए अपील दायर की गई है।


SCROLL FOR NEXT