मोटरसाइकिल के पुर्जों से बनाई मां दुर्गा की अनूठी आकृति 
कोलकाता सिटी

हीरो मोटोकॉर्प ने मोटरसाइकिल के पुर्जों से बनाई मां दुर्गा की अनूठी आकृति

देशप्रिय पार्क में प्रदर्शित शैडोग्राफी कलाकृति में इंजीनियरिंग और कला का संगम, हीरो ग्लैमर एक्स के वास्तविक पुर्जों का किया गया है इस्तेमाल

Ravi

कोलकाता : दुर्गापूजा के अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प ने कोलकाता के प्रसिद्ध देशप्रिय पार्क पूजा मंडप में अनूठी शैडोग्राफी कलाकृति प्रस्तुत की है। हीरो ग्लैमर एक्स मोटरसाइकिल के वास्तविक पुर्जों से तैयार इस कलाकृति में प्रकाश और छाया के माध्यम से मां दुर्गा की दस भुजाओं तथा त्रिशूल सहित दिव्य स्वरूप को दर्शाया गया है।

इस विशेष इंस्टॉलेशन में इंजीनियरिंग की सटीकता, कलात्मक रचनात्मकता और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था का संयोजन किया गया है। इसके साथ ध्वनि प्रभावों को जोड़कर दर्शकों के लिए एक आकर्षक अनुभव तैयार किया गया है।

देशप्रिय पार्क में प्रतिदिन लगभग पांच लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। हीरो मोटोकॉर्प इंडिया बिजनेस यूनिट के मार्केटिंग प्रमुख आशीष मिधा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को सृजन और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। इस पहल के जरिए कंपनी ने तकनीकी नवाचार और सांस्कृतिक परंपरा के बीच संबंध को दर्शाने का प्रयास किया है।

SCROLL FOR NEXT