कोलकाता सिटी

टूलू मंडल के मामले की सुनवाई 22 को

कोलकाता : वीरभूम के स्टोन माफिया टूलू मंडल के मामले की सुनवाई 22 सितंबर को होगी। उसकी तरफ से हाई कोर्ट में दायर पिटीशन में सुरक्षा कवच देने की अपील की गई है। बुधवार को जब यह मामला सुनवाई के लिए आया तो उसके एडवोकेट ने सुनवाई के लिए समय देने की अपील की। इसके बाद ही जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तारीख तय कर दिया। इस मामले की सुनवाई के लिए तारीख तय करने में उलझन आ रही थी। कोर्ट और एडवोकेट दोनों की ही व्यस्तता के कारण 22 सितंबर की तारीख तय की गई। जस्टिस भट्टाचार्य ने इस मामले में कोई अंतरिम राहत नहीं दिया। उनके एडवोकेट की दलील थी कि लोअर कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 14 सितंबर को होनी है। उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना है कि 14 सितंबर को लोकल कोर्ट टूलू मंडल को भगोड़ा घोषित कर सकती है। उसके खिलाफ पुलिस ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है और उसने अभी तक अदालत में समर्पण नहीं किया है। उसके एडवोकेट ने कहा कि लोकल कोर्ट में मेंशन करेंगे कि हाई कोर्ट में मामला विचाराधीन है। यहां उल्लेखनीय है कि पुलिस ने उसकी बहुत सारी संपत्ति जप्त कर ली है और उसके एक रिश्तेदार के घर से करोड़ों की रकम के साथ ही सोना भी बरामद किया गया था।

SCROLL FOR NEXT