कोलकाता : हरियाणा नागरिक संघ की ओर से परंपरागत दीपावली प्रीति सम्मेलन का आयोजन हरियाणा भवन में हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
सम्मेलन में पुरुषोत्तम राय बंसल, बाबूलाल धनानिया, गोरधन निगानिया, रामचन्द्र बड़ोपलिया, सुभाष चन्द्र जैन, शंकरलाल कारीवाल, राजकुमार चाँदवासिया, विष्णु दास मित्तल, प्रहलाद धनानिया, गोविन्दराम ढानेवाल, अशोक बंसल, सांवरमल धनानिया, सुरेश गुप्ता एवं विकास गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि दीपावली का प्रकाश जीवन से अज्ञानता और नकारात्मकता का अंधकार मिटाकर ज्ञान, सद्भाव एवं सकारात्मक सोच का संचार करे। उन्होंने संस्कारों के निर्माण तथा राष्ट्र और समाज के प्रति नैतिक दायित्वों के निर्वहन पर बल दिया।
सुभाष चन्द्र जैन सहित वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों, प्री-वेडिंग प्रदर्शन एवं अनावश्यक आडंबरों से दूर रहने की अपील की। साथ ही युवा पीढ़ी को समानता, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अनिल चिड़ीपाल, विजय गुप्ता (निगानिया), द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, मोहनलाल गोयल, रामस्वरूप खोरड़िया, कमलेश (विक्की) हेतमपुरिया, कैलाश जैन, नवीन कानोड़िया एवं विजय खोरड़िया सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। अंत में गोरधन निगानिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।